हिमाचल प्रदेश के चंबा में 10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र
Earthquake in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार की रात भूकंप आया। इसके झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के चंबा में भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भूकंप आने से कुछ पल के लिए धरती डोलने लगी।
संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

पंजाब और हरियाणा में भी डोली धरती
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का झटका रात 9 बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया। चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शिमला में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में आया।
जान-माल का कोई नुकसान नहीं
स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ सेकंड तक आए भूकंप में हिमाचल प्रदेश के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर फिलहाल नहीं है।