हरदा। भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में 5 मार्च मंगलवार को हरदा जिला मुख्यालय पर एक विशाल वाहन रैली और आंदोलन प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। किसान संघ ने जिले के लगभग सभी ग्रामो में संपर्क कर किसानों को आंदोलन और वाहन रैली में सम्मिलित होने के लिए ग्राम और तहसील स्तर संपर्क अभियान चलाया था।
किसान संघ के राजनारायण गौर ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गेहूं 2700 एवं धान 3100 रू खरीदी, मूंग के लिए नहर में पानी, असमय बारिश से खराब फसलों की क्षतिपूर्त एवं गंजाल मोरंड परियोजना सहित अन्य मांगों को लेकर विशाल रैली एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमे जिले के किसान वाहन रैली में शामिल होंगे।