हरदा : भाजपा का ‘धरना’ आज 1 मार्च को

हरदा। पश्चिम बंगाल के ‘सन्देशखाली’ में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  1 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएगी।

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर और जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया की राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की और से प्राप्त निर्देशानुसार जिला मुख्यालय हरदा में स्थानीय परशुराम चौराहे पर दोपहर साढ़े तीन बजे विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है, जिसमे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!