विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा में आना चिंता का विषय – पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा में (BJP) विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना चिंता का विषय है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी में अभी तक करीब 15000 लोग भाजपा का दामन थाम चुके हैं जो अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है।

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने अब भाजपा में लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और अब ज्यादा लोग हो गए हैं। उन्होंने कहा की भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। जिसको देखते हुए मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगो की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो काम किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के हित में सोचते हैं उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं और स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई गई है जिससे पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने मानक तय करने का जो सुझाव दिया है उसके चलते अब पार्टी और ध्यान रखते हुए उनके आदेशों का पालन करेगी। वहीं मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर अब कांग्रेस ने चुटकी ली है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि भाजपा का अपने कार्यकर्ताओं में विश्वास नहीं रहा, न उनके कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जिसकी वजह से पार्टी घबराहट में है और दूसरी पार्टी के लोग अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध भी हो रहा है और अब जब पार्टी में असंतोष दिख रहा है तो मुख्यमंत्री ने मानक तय करने की बात कही है। भाजपा के लगातार बढ़ रहे कुनबे से एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है तो वहीं कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते नजर आ रही है। अब देखना होगा की मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद बढ़ते लोगो की चुनौती से पार्टी बाहर आ पाती है या असमंजस की स्थिति में उलझ जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!