लोकसभा चुनाव 2024 – कांग्रेस आज जारी कर सकती है पहली सूची

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी  की केन्द्रीय चुनाव समिति ने लगभग 40 सीटों पर प्रत्याशीयों के नाम फाइनल कर लिए है, जिनका ऐलान शुक्रवार को किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए थे।

गुरूवार को संपन्न बैठक में कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और दिल्ली की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में मप्र से कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं को मैदान में उतार सकती है, इनमे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव आदि के नाम शामिल है, वही सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!