खिरकिया। शुक्रवार को नगर के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज की नगर इकाई की बैठक में अधिवक्ता मनीष तिवारी को नया अध्यक्ष चुना गया है। इसके पूर्व बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्व ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष महेश तिवारी, अनिल पाराशर, राजू मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, परीक्षित तिवारी, प्रमोद शर्मा, अशोक तिवारी, महामंत्री अमित तिवारी,तन्मय ओझा ,सोनू तिवारी, सुरेश साकल्ले , सचिव राजू महिवाल, दीपक शर्मा, सह सचिव नर्मदेश मिश्रा, ब्रजेश राजवैध, अंशुल खले, कोषाध्यक्ष बद्री मारवाड़ी, प्रदीप रिछारिया, मीडिया प्रभारी यश पांडे, सुमित विक्की शर्मा, प्रवक्ता अंकित अवस्थी, नितिन शुक्ला, तथा संरक्षक गोपाला तिवारी, महेश शर्मा, राजेश तिवारी, नरसिंह ओझा, रजनीकांत भारद्वाज, संजय मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्र, नरेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, अजय शर्मा, राकेश पाराशर को नियुक्त किया गया।