कांग्रेस ने जारी की दो सूची, सभी 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, सोनिया गांधी राजस्थान से, मप्र से अशोक सिंह

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए बुधवार को दो अलग अलग सूची जारी कर सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (77 साल) को राजस्थान से से राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम पर मुहर लगी है। वही मप्र की एकमात्र सीट पर पार्टी ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी इस समय रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। आम चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से यह तय हो गया कि वो इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया पांच बार लोकसभा का चुनाव जीतीं और सांसद बनी। पहली बार उनका राज्यसभा से सदन में पहुंचना तय माना जा रहा है।

अन्य नामों में हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं। कर्नाटक से अजय माकन, सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर को अपना प्रत्याशी बनाया है, मप्र से अशोक सिंह तथा तेलंगाना की दो सीटों से रेणुका चौधरी एवं एम अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!