ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 14 जून, 2024 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, ज्येष्ठ । आज दुर्गाष्टमी व्रत, वृषभ व्रत और धूमावती जयंती हैं ।
आज अष्टमी तिथि 12:04 AM तक उपरांत नवमी । नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी । सिद्धि योग 07:07 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग । करण विष्टि 10:48 AM तक, बाद बव 12:04 AM तक, बाद बालव । आज राहु काल का समय 10:41 AM – 12:21 PM है । आज 11:54 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:55 AM – 12:48 PM, अमृत काल– 12: 36 AM – 02:25 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 AM – 04:53 AM
सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 07:02 PM चन्द्रोदय 12:25 PM चन्द्रास्त 12:52 AM
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
Daily Horoscope 14 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 14 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य, बुध, गुरु वृषभ राशि में। शुक्र मिथुन राशि में। चंद्रमा सूर्योदय के समय सिंह राशि में तत्पश्चात कन्या राशि में जाएंगे। केतु के साथ संयोग करेंगे। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा विवादास्पद समाचार, मीन राशी के जातक अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देवें, वृषभ और कुंभ राशी के जातक अपने पास रखें हरी वस्तु।
मेष राशि- शारीरिक परेशानी थोड़ी बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि– मानसिक अवसाद की स्थिति बनेगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं। थोड़ा कलहकारी होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है या कोई अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पूंजी का निवेश अभी न करें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में बेचैनी, घबराहट, परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि– आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। समाचार के माध्यम से थोड़ा सा विवादास्पद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। सरकारी तंत्र की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान सही है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वंय के् स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।