आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 01 जून 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 01 जून, 2024 शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख ।

आज नवमी तिथि 07:24 AM तक उपरांत दशमी तिथि 05:04 AM तक उपरांत एकादशी । नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 03:16 AM तक उपरांत रेवती । प्रीति योग 03:10 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग । करण गर 07:24 AM तक, बाद वणिज 06:15 PM तक, बाद विष्टि 05:05 AM तक, बाद बव । आज राहु काल का समय 09:00 AM – 10:39 AM है । आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा  ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:52 AM – 12:46 PM, अमृत काल–  10:46 PM – 12:16 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:04 AM – 04:52 AM

सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 06:57 PM  चन्द्रोदय 01:34 AM  चन्द्रास्त 01:52 PM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 01 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 1 June का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। मंगल, राहु और चंद्रमा मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, कन्या, सिंह, तुला, कुंभ वालों के लिए उथल-पुथल वाला दिन, काली वस्तु दान करें।

मेष राशि- स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। मन चितिंत रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी बहुत अच्छा। बुध के लग्न में आ जाने से एक अद्भुत, बहुत बढ़िया योग का बन गया है। बाकी यात्रा में थोड़ा सा कहासुनी या कष्ट संभव है। आय में भी उतार-चढ़ाव संभव है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार सही रहेगा लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। धर्म में अतिवादी न बनें। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य भी मध्यम। थोड़ा मध्यम समय। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों ही खराब दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन आगे बढ़ जाएंगे। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक स्तर पर संचार होगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में प्रॅाब्लम हो सकती है। व्यापारिक स्थिति भी मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति थोड़ी सी खराब दिख रही है। निवेश मत करिएगा पैसे फंस जाएंगे। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य परेशान रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिवजी का जलाभिषेक करना, काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!