आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 21 मई 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 21 मई, 2024 मंगलवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है । बैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख । आज नृसिंह जयंती मनाई जाएगी ।

आज त्रयोदशी तिथि 05:39 PM तक उपरांत चतुर्दशी । नक्षत्र चित्रा 05:46 AM तक उपरांत स्वाति । व्यातीपात योग 12:35 PM तक, उसके बाद वरीयान योग । करण तैतिल 05:40 PM तक, बाद गर । आज राहु काल का समय 03:35 PM – 05:14 PM है । आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:51 AM – 12:44 PM, अमृत काल–  10:14 PM – 11:58 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:07 AM – 04:55 AM

सूर्योदय 05:43 AM सूर्यास्त 06:53 PM  चन्द्रोदय 05:04 Pचन्द्रास्त 04:27 AM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 21 May 2024 Aaj ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 20 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार बुध मेष राशि में। शुक्र, सूर्य और गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश तुला राशि में हो चुका है। कुंभ राशि में शनि। मंगल और राहु का अभी भी कुयोग मीन राशि में बना हुआ है। आज के राशिफल के अनुसार  कुंभ, तुला, मेष वालों के जीवन में हलचल, शाम तक का समय बेहद महत्वपूर्ण हैं ।

मेष राशि- शारीरिक स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। जीवनसाथी का सानिध्य है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं आप। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र में आपका दबदबा बना हुआ है। एक शुभ स्थिति है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रुओं का समन करना इस समय आप में भरा हुआ है। कोई सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। बलिष्ठ, बलशाली, गौरवशाली बने हुए हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- इस समय खोने को बहुत कुछ है, इसलिए बहुत सयम बरतिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर हो चुका है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार अभी भी थोड़ा मध्यम बना हुआ है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा लेकिन निवेश करने से अभी बचिएगा।

तुला राशि- नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– मन उद्विग्न रहेगा। नेत्र रोग, सिर दर्द, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। खर्च की थोड़ा अधिकता रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी रुपये-पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना, अर्पित करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!