आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 10 मई 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 10 मई, 2024 शुक्रवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है । बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख । आज अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती , रोहिणी व्रत और मातंगी जयंती मनाई जाएगी ।

आज तृतीया तिथि 02:50 AM तक उपरांत चतुर्थी । नक्षत्र रोहिणी 10:47 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा । अतिगण्ड योग 12:06 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग । करण तैतिल 03:29 PM तक, बाद गर 02:50 AM तक, बाद वणिज । आज राहु काल का समय 10:40 AM – 12:18 PM है । आज 10:26 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:51 AM – 12:43 PM, अमृत काल–  07:43 AM – 09:15 AM, 01:38 AM – 03:11 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 AM – 05:03 AM

सूर्योदय 05:47 AM सूर्यास्त 06:48 PM  चन्द्रोदय 07:14 AM  चन्द्रास्त 09:27 PM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 10 May 2024 Aaj ka Rashifal:  10 मई को शुक्रवार अक्षय तृतीया है । ये बहुत ही शुभ दिन होता है । आज का यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि में सूर्य और शुक्र। वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग बना हुआ है। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आप सभी को अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। आपका स्वास्थ्य, धन, वैभव, रिश्ते अक्षुण्ण रहें।

मेष राशि- सधी हुई वाणी। रिश्तों का विस्तार। धन का विस्तार। ज्ञान का विस्तार। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- लोग आपकी ऊर्जा से आकर्षित होंगे। चमकेत हुए सितारे की तरह दिखेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है। बस बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं- मैं से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। कोई तकलीफ नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की तरफ से खुशहाल समाचार। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। आय के नवीन स्तोत्र बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल रहा है। बहुत अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। धन, वैभव में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी-ब्याह तय हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपनी बुद्धि से, बौद्धिक क्षमता से समाज में छा जाएंगे। बच्चों से खुशहाल समाचार मिलेगा। प्रेम में अपनापन मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में उत्साह बना रहेगा। कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- व्यापारिक विस्तार होगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!