आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ .. 26 मार्च 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग –

आज 26 मार्च, 2024 मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। हिन्दू कैलेंडर और पंचांग से जाने आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल।

March 26, 2024 – चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन।

आज प्रतिपदा तिथि 02:55 PM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र हस्त 01:33 PM तक उपरांत चित्रा। ध्रुव योग 10:17 PM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण कौलव 02:56 PM तक, बाद तैतिल 04:03 AM तक, बाद गर। आज राहु काल का समय 03:29 PM – 05:00 PM है। आज 02:56 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय 6:23 AM सूर्यास्त 6:31 PM  / चन्द्रोदय 7:32 PM  चन्द्रास्त 7:19 AM ।

आज का राशिफल

आज 26 मार्च 2024, मंगलवार को ग्रहों की स्थिति के अनुसार बुध और गुरु मेष राशि में,चंद्रमा और केतु कन्या राशि में, मंगल और शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मीन राशि के गोचर में कर रहे हैं। आज कुंभ राशि के जातको को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपका समय खराब है, रिस्क न लें, तुला को अज्ञात भय, मकर यात्रा में कष्ट , मेष हरी वस्तु का दान अवश्य करें। शेष राशि वालो के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष राशि : ज्ञान चक्षु खुलेंगे, लेकिन रोगग्रस्त होने के आसार अधिक है। प्रेम-संतान में अभी भी दूरी है। व्यापार सही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : बच्चों से दूरी, प्रेम में थोड़ा तनाव, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। प्रेम में वाद-विवाद का संकेत है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर, लेकिन गृह-कलह के संकेत हैं। जो कि थोड़ा बड़ा हो सकता है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : अगर निवेश किया, तो नुकसान संभव है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा।  सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वंय के स्वास्थ्य में और पिता के स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार मध्यम और प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : यात्रा में कष्ट होगा। धर्म में अतिवादी से बचें। मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी बड़ा विवाद न होने दें, जो घर से बाहर जा सके। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!