आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 22 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 22 अप्रैल, 2024 सोमवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र ।

आज चतुर्दशी तिथि 03:26 AM तक उपरांत पूर्णिमा । नक्षत्र हस्त 07:59 PM तक उपरांत चित्रा । हर्षण योग 04:28 AM तक, उसके बाद वज्र योग । करण गर 02:21 PM तक, बाद वणिज 03:26 AM तक, बाद विष्टि । आज राहु काल का समय 07:34 AM – 09:09 AM है । आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM – 12:45 PM, अमृत काल–  09:19 AM – 11:07 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:23 AM – 05:11 AM

सूर्योदय 5:59 AM सूर्यास्त 6:40 PM  चन्द्रोदय 05:28 PM  चन्द्रास्त 05:21 AM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 22 April 2024 : आज 22 अप्रैल को सोमवार है । सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और सूर्य मेष राशि में । केतु और चंद्रमा कन्या राशि में । मंगल और शनि कुंभ राशि में । बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जहां पर बुध वक्री गति से चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों के जीवन में उथल-पुथल के संकेत, रिस्क लेने से बचें, हरी वस्तु रखें पास

मेष राशि- शत्रु पक्ष दबदबा बनाने की कोशिश करेगा। रोग-व्याधि भी थोड़े चपेटे में लेने की कोशिश करेगी लेकिन जीत आपकी होगी। रोग-व्याधि से भी जीत होगी और शत्रु से भी जीत होगी, लेकिन थोड़ा सा डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति होगी। अज्ञात भय सताएगा। भ्रमित रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- घर का कलह बाहर न निकलने पाए या समाज तक न जा पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी अभी थोड़ा सा मंदा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- निवेश करने से बचें। जुआ,सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कुटुंब में थोड़ी दूरी या अनबन झगड़ा दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है लगभग। लेकिन निवेश करने से धन-हानि संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन थोड़ा सा बेचैन रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। थोड़ा सा धन की स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। मन व्याकुल रहेगा। मध्यम समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- उच्चाधिकारियों से कोई झगड़ा-झंझट मोल न लें। व्यावसायिक कोई नई शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।  

मकर राशि- भाग्यवश कुछ काम नहीं होगा।  थोड़ा सा ध्यान रखिएगा और मान-हानि के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। समय प्रतिकूल चल रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान रखें। प्रेम, संतान का भी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!