आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 19 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

16, April, 2024चैत्र आज 19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है । चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र । आज कामदा एकादशी है । 

आज एकादशी तिथि 08:05 PM तक उपरांत द्वादशी । नक्षत्र मघा 10:56 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी । वृद्धि योग 01:44 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग । करण वणिज 06:47 AM तक, बाद विष्टि 08:05 PM तक, बाद बव । आज राहु काल का समय 10:45 AM – 12:20 PM है । आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा ।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:55 AM – 12:45 PM, अमृत काल–  07: 58 AM – 09:46  AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 AM – 05:12 AM

सूर्योदय 6:01 AM सूर्यास्त 6:39 PM  चन्द्रोदय 03:00  PM  चन्द्रास्त 03:52  AM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

संवाद

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

19 April 2024, Aaj Ka Rashifal : आज 19 अप्रैल को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और सूर्य मेष राशि में। सूर्य उच्च के चल रहे हैं और गुरु मित्रक्षेत्री। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में। जहां पर बुध नीच के होकर के वक्री चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, सिंह, तुला, कुंभ वाले जीवन बिताएंगे आनंद में, मकर, मीन वाले रहेंगे थोड़ा डिस्टर्ब, सफेद वस्तु रखें पास।

मेष राशि- विद्यार्थियों के लिए अती उत्तम समय। भाग्यवान बने हुए हैं। प्रेम और संतान का साथ मिल रहा है। एक ऊर्जा का स्तर आप में बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें। 

वृषभ राशि- घर में थोड़ा सा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी हुई है। एक कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है लेकिन व्यापार आपका सही चल रहा है। पराक्रमी बने हुए हैं। जो चाह रहे हैं वैसा हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- रुपये, पैसे की स्थिति थोड़ी सुदृढ़ हो रही है। धन का आवक बढ़ रहा है। कुटुंब में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- ऊर्जा का ह्रास हो रहा है। मन चितिंत है। व्यग्रता बढ़ी हुई है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है। कोर्ट-कचहरी में विजय। सरकारी तंत्र का लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। 

धनु राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें। 

कुंभ राशि- आनंदित रहेगा जीवन। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। जो लोग विवाहित हैं वो जीवनसाथी के साथ रंगीन और बहुत अच्छा समय गुजारेंगे। जो अविवाहित हैं और प्रेम में हैं वहां प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रु डिस्टर्ब करेंगे लेकिन जीत जाएंगे आप। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!