ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 11 अप्रैल, 2024 गुरुवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र । आज गौरी पूजा (गणगौर पूजा) तथा मत्स्य जयंती है।
आज तृतीया तिथि 03:03 PM तक उपरांत चतुर्थी । नक्षत्र कृत्तिका 01:38 AM तक उपरांत रोहिणी । प्रीति योग 07:19 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग 04:29 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग । करण गर 03:03 PM तक, बाद वणिज 02:02 AM तक, बाद विष्टि । आज राहु काल का समय 01:56 PM – 03:29 PM है । आज 08:40 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM – 12:47 PM, अमृत काल – 11:21 PM – 12:51 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM।
सूर्योदय 6:08 AM सूर्यास्त 6:36 PM चन्द्रोदय 07:46 AM चन्द्रास्त 09:38 PM।
आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
आज 11 अप्रैल गुरुवार का दिन है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु मेष राशि में। चंद्रमा का प्रवेश वृषभ में होगा। जहां चंद्रमा उच्च के होंगे। केतु कन्या राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में। जहां पर बुध वक्री हैं। आज के राशिफल अनुसार मेष, कर्क, कन्या, कुंभ वालों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा, तुला वालों को लग सकती है चोट, काली जी को अवश्य करें प्रणाम।
संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

मेष राशि- धन आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा फील करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। थोड़ी सी नकारात्मक सोच आप पर हावी रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य और व्यापार, यात्रा बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- जीवनसााथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में रंग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- भावनात्मक संबंधों में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति होगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यापार आपका ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।