आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 7 अप्रैल 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 07 अप्रैल, 2024 रविवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन। आज है मधु कृष्ण त्रयोदशी, रंग तेरस और मास शिवरात्रि।

आज त्रयोदशी तिथि 06:54 AM तक उपरांत चतुर्दशी तिथि 03:21 AM तक उपरांत अमावस्या । नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:58 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा । ब्रह्म योग 10:17 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग । करण वणिज 06:54 AM तक, बाद विष्टि 05:08 PM तक, बाद शकुनि 03:21 AM तक, बाद चतुष्पद । आज राहु काल का समय 05:02 PM – 06:35 PM है । आज 07:39 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM- 12:48 PM, अमृत काल – 05:40 AM- 07:22 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM

सूर्योदय 6:12 AM सूर्यास्त 6:35 PM  चन्द्रोदय 05:03 AM चन्द्रास्त 05:17 PM

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

आज 7 अप्रैल को रविवार है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार बुध और गुरु मेष राशि में, जहां पर बुध वक्री हैं। केतु कन्या राशि में, चंद्रमा, मंगल और शनि कुंभ राशि में बने रहेंगे। दोपहर से पहले चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य, शुक्र और राहु हैं। वहां पर विराजमान हो जाएंगे। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन कुंभ, कन्या, तुला, धनु, मीन के जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, मेष,सिंह वाले सूर्यदेव को दें अर्घ्य।

संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

मेष राशि : मानसिक स्थिति थोड़ी-सी गड़बड़ रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति लगातार प्रॉब्लम में चल रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थोड़ा न्यूरो की प्रॉब्लम हो सकती है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि : मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार फिर भी सही चलेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन राशि : मन भयभीत रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भाग्य पर भरोसा करके न चलें। मान हानि के संकेत हैं। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें। शिवजी को प्रणाम करें। जलाभिषेक करें।

सिंह राशि : परेशानी बढ़ी रहेगी। चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। सूर्य भगवान को जल दें।

कन्या राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मन भी प्रभावित रहेगा। डिस्टर्ब रहेंगे। लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। रास्ते के रोड़े हटेंगे। और धीरे-धीरे डिस्टर्बेंस के साथ कार्य आगे बढ़ेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : मानसिक स्थिति थोड़ी-सी दबी हुई रहेगी। भावुक बने रहेंगे। मन भयभीत रहेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय, बच्चों के सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मां का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक,कान और गले की परेशानी हो सकती है। ऊर्जाओं में प्रॉब्लम हो सकती है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। समय खराब है। काली वस्तु का दान करें। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!