WPL का धमाकेदार आगाज, MI ने रोमांचक मैच में DC को आखिरी गेंद पर हराया, 4 विकेट से जीता मुकाबला

बेंगलुरु। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया। मुंबई की ओर से हरमनप्रीत ने 55 और यास्तिका ने 57 रन बनाए।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले ही ओवर में हीली मैथ्यूज का विकेट गंवाया। ब्रंट और यास्तिका के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेजारी हुई।ब्रंट ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। यास्तिका भाटिया ने 45 गेंद में 57 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर आखिरी ओवर में आउट हुईं। उन्होंने 34 गेंद में 55 रन बनाए। मुंबई को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर वस्त्राकर पवेलियन लौटीं। जिसके बाद अगली तीन गेंद में सात रन बने। पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत आउट हुईं। आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे। डेब्यू मैच खेल रही संजना ने छक्का लगाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई। 

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का तीन के स्कोर पर विकेट गंवाया। इसके बाद मैग लेनिंग और एलिस कैप्सी के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। शेफाली एक और मैग 31 रन बनाकर आउट हुईं। एलिसा कैप्सी 53 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा ने 24 गेंद में 42 रन बनाए। कैप ने 16 रन का योगदान दिया।

पिछले साल डब्ल्यूपीएल का पहला टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में किया जाएगा। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन और जैकी ने परफॉर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!