Weather Update: IMD ने की पुष्टि – गुरुवार, 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दे दी दस्तक । दो दिन पहले पहुंच गया है। मप्र में भी समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; 15 जून तक पुरे भारत में शुरू हो जायेगी बारिश
नई दिल्ली । देश के सभी हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं । बुधवार को पिछले 80 वर्षों का रिकार्ड तोड़कर दिल्ली में पारा 52.9 *C डिग्री तक पहुँच गया, इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर व मध्य भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। मप्र में भी चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है।
दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को केरल पहुंच गया हैं । भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग ने बताया, मानसून ने गुरुवार, 30 मई को एक साथ केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी। यह अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख 1 जून से दो दिन पहले पहुंच गया है।
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर तय समय से एक दिन पहले 30 जून को यानी आज दस्तक दे सकता है। पहले मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था। इसके बाद 15 जून तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मप्र में पहुंचने की संभावना है। यानी अगले 17 दिन में देश के अधिकाँश हिस्सों में झमाझम फुहारों के साथ गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।
8 जून तक मुंबई पहुंचेगा मानसून
मानसून के केरल पहुंचने के बाद इसे महाराष्ट्र तक पहुंचने में करीब 8 से 10 दिन लगने की उम्मीद है। मुंबई में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक अनिल कांबले ने जानकारी साझा करते हुए बताया की मानसून 30 मई को केरल पहुंचा है तो 8-10 जून से ही मुंबई में बारिश शुरू हो सकती है।
वहीं दूसरी और भीषण गर्मी की चपेट से हालाकान दिल्ली में मानसून को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि मानसून 27 जून के आसपास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता हैं ।
MP: समय से पहले मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
केरल में मानसून की आमद के साथ मौसम विज्ञानियों का मानना है की मानसून आगामी 15 जून तक दक्षिण-पश्चिमी मप्र में प्रवेश कर सकता है । वही अगर बात की जाए प्रदेश की राजधानी भोपाल की तो यहाँ लगभग 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि इस बार मौसम विज्ञानियों ने मप्र में अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है। यानी जून का पहला पखवाड़ा समाप्त होते ही मप्र में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल में 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।
मानसून की आमद के साथ ही लुढ़क सकता है पारा, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर पहुँचने से हवाओं का रुख बदलने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान में 02 से 03 डिग्री गिरावट के साथ लोगों भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू जैसे हालात हैं। बुधवार को दतिया व खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा व इन शहरों में तीव्र लू चली। इसके अलावा सतना, सीधी, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, टीकमगढ़ और दमोह में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और इन शहरों में लू चली। वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है।