Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अलर्ट जारी करते हुए मौसम पूर्वानुमान में कहा कि देश में अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गंभीर हीटवेव होने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अपनी पकड़ बना लेगी।
उल्लेखनीय है की अप्रैल माह की शुरुआत से ही देशभर में अलग अलग हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। तापमान का स्तर पहले से ही 43 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच चुका है। जिसके चलते भारत के पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु राज्यों में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति रहेगी।
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

इससे पहले गुजरात का राजकोट शहर बुधवार को और मध्यप्रदेश का बड़वानी शहर शक्रवार को सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां दोनों शहरों में अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वक्त देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक बढ़ने की आशंका है। इसमें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ज्यादा गंभीर स्थिति बनने के हालात हैं।
प्रचंड गर्मी से बढ़ेगी दिक्कत
IMD ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गंभीर हीटवेव होने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अपनी पकड़ बना लेगी। इसके अलावा, ओडिशा में अगले दो दिन गंभीर हालात में लू चलने की संभावना है।