MP कांग्रेस में बड़ा बदलाव, उज्जैन समेत 9 जिलों के अध्यक्ष बदले

भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव से पहले संगठन में बदलाव करते हुए पार्टी ने नौ जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। जबलपुर शहर, भोपाल ग्रामीण, सीहोर, उज्जैन शहर, विदिशा, मऊगंज , मैहर, पांढुर्णा, बड़वानी के अध्यक्ष बदले गए हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 9 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जबलपुर शहर में सौरभ नाती शर्मा, भोपाल ग्रामीण में अनोखी पटेल, सीहोर में राजीव गुजराती, उज्जैन शहर मुकेश भाटी, विदिशा मोहित रघुवंशी, मऊगंज पद्मेश गौतम, मैहर धर्मेश घई, पांढुर्णा सुरेश झलके और बड़वानी में नानेश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!