Loksabha Election 2024 कांग्रेस ने जारी किया ‘न्याय पत्र 2024’ देखे न्याय पत्र की झलक  

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र (Congress Manifesto 2024) जारी कर दिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने  ‘घोषणा-पत्र’ जारी किया। कांग्रेस का  ‘न्याय-पत्र’ ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।

घोषणा पत्र के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी बात न्याय है। पिछले 10 सालों और खासतौर पर 5 साल में देश में बहुत अन्याय हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा की आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ‘न्याय पत्र’ जारी किया जा रहा है। हमारा ये न्याय पत्र देश की राजनीति के इतिहास में न्याय के दस्तावेज के रुप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा की यह न्याय पत्र राहुल जी ने नेतृत्व में चली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में 5 पिलर पर केंद्रित है इन पिलर में से 25 गारंटी निकलती है।

कांग्रेस के न्याय पत्र की प्रमुख बातें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!