दुल्हन पक्ष ने लगाया दहेज मांगने का आरोप, पुलिस ने दूल्हे सहित पांच लोगों पर दर्ज की एफआईआर, दुल्हन अस्पताल में भर्ती
खरगोन। शनिवार को नगर कोतवाली में दहेज की मांग को लेकर दूल्हा बारात लेकर लौट जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्न लगने के बाद मंडप से बारात लौट जाने के बाद पीड़ित दुल्हन का पक्ष थाने पहुंचा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने दूल्हे उसके पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए एफआइआर दर्ज कर ली है।
शिकायत में दुल्हन पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। मंडप से शादी के लग्न लगने के बाद बारात के वापस लौट जाने पर दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

दहेज नहीं तो शादी नहीं; बारात लेकर लौटे बाराती
मामले में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा निवासी अनिल मंडलोई अपनी लड़की की शादी कराने खरगोन में एक निजी गार्डन में पहुंचे थे। शनिवार रात खरगोन के तालाब चौक निवासी दूल्हा आनंद गरासे से दुल्हन रक्षा मंडलोई का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान लग्न के समय दूल्हा आनंद और उसके पिता कमल गरासे ने 20 लाख रूपये दहेज में दूल्हे के नौकरी लगाने के नाम मांगने लगे। दहेज में रुपये नहीं मिलने पर मंडप से बारात लौटा कर ले गए।

इस घटना के बाद अचंभित पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, यहाँ दुल्हन की मां की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं । उधर, घटना के बाद सदमे में अचेत हुई दूल्हन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक़ दूल्हे आनंद की बहन की शादी भी रविवार को हैं।