लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। महाराष्ट्र में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कई सीटों पर चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे। सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के मुताबिक़ एनडीए 291, इंडिया 216 और 19 पर अन्य आगे चल रहे हैं ।
यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 44 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 44 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं भाजपा 33 सीटों पर आगे है। सपा 37, कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।
रायबरेली से राहुल गांधी 34 हजार मतों से आगे
स्मृति ईरानी 14 हजार वोटो से पीछे
यूपी के रुझानों में भाजपा को बड़ा नुकसान; अयोध्या, मेरठ, उन्नाव और कैसरगंज में सपा आगे चल रहे हैं।
अमेठी सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी 14 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं।
हेमामालिनी 26 हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।