भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस का लगभग सफाया कर दिया हैं, समाचार लिखे जाने तक प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त ले रखी हैं। मप्र में सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमे सबसे बड़ा धक्का कांग्रेस को छिंदवाडा सीट पर लगा हैं जहां से अब तक अजेय कांग्रेस का किला ढहने ही वाला हैं, यहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ 50 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।
दूसरी और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही नामी चेहरे विशाल बढ़त बना चुके है। मप्र में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। इस बार ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। एग्जिट पोल में भाजपा के इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान लगाया गया था।
चुनाव परिणाम सुर्खिया ….
- केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से 45000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।
- कर्नाटक जेडी (एस ) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं।
- भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के खूंटी निर्वाचन क्षेत्र से 41,622 मतों से पीछे चल रहे हैं।
- जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से 50,000 से अधिक वोटों से आगे
- मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत 20,745 मतों से आगे।
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश की सभी सीटों के चुनाव परिणाम का अपडेट
सीट | आगे | पीछे | अंतर |
बालाघाट | भारती पारधी BJP | सम्राट अशोक सिंह CONG | 70153 |
बैतूल | दुर्गादास उईके BJP | रामू टेकाम CONG | 200877 |
भिंड | संध्या राय BJP | फूलसिंह बरैया CONG | 7854 |
भोपाल | आलोक शर्मा BJP | अरुण श्रीवास्तव CONG | 134524 |
छिंदवाडा | बंटी विवेक साहू BJP | नकुल नाथ CONG | 49282 |
दमोह | राहुल सिंह लोधी BJP | तरबार सिंह लोधी CONG | 182275 |
देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी BJP | राजेंद्र राधाकिशन मालवीय CONG | 279168 |
धार | सावित्री ठाकुर BJP | राधेश्याम मुवेल CONG | 116238 |
गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया BJP | यादवेंद्र राव देशराज सिंह CONG | 342234 |
ग्वालियर | भारत सिंह कुशवाह BJP | प्रवीण पाठक CONG | 39968 |
होशंगाबाद | दर्शन सिंह चौधरी BJP | संजय शर्मा CONG | 191597 |
इंदौर | शंकर लालवानी BJP | नोटा – NOTA | 657913 |
जबलपुर | आशीष दुबे BJP | दिनेश यादव CONG | 165572 |
खजुराहो | विष्णुदत्त शर्मा BJP | कमलेश कुमार BSP | 303633 |
खंडवा | ज्ञानेश्वर पाटिल BJP | नरेन्द्र पटेल CONG | 116968 |
खरगोन | गजेन्द्र सिंह पटेल BJP | पोरलाल बठा खारते CONG | 92134 |
मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते BJP | ओंकार सिंह मरकाम CONG | 60603 |
मंदसौर | सुधीर गुप्ता BJP | दिलीप सिंह गुर्जर CONG | 218776 |
मुरैना | शिवमंगल सिंह तोमर BJP | नीटू सत्यपाल सिकरवार CONG | 23887 |
राजगढ़ | रोडमल नागर BJP | दिग्विजय सिंह CONG | 44843 |
रतलाम | अनिता चौहान BJP | कांतिलाल भूरिया CONG | 162496 |
रीवा | जनार्दन मिश्रा BJP | नीलम अभय मिश्रा CONG | 79682 |
सागर | लता वानखेड़े BJP | चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला CONG | 228241 |
सतना | गणेश सिंह BJP | डब्बू सिद्धार्थ कुशवाह CONG | 32047 |
शहडोल | हिमाद्री सिंह BJP | फुंदेलाल सिंह मार्को CONG | 217271 |
सीधी | डॉ. राजेश मिश्रा BJP | कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार CONG | 80624 |
टीकमगढ़ | डॉ. विरेन्द्र कुमार BJP | पंकज अहिरवार CONG | 295241 |
उज्जैन | अनिल फिरोजिया BJP | महेश परमार CONG | 155208 |
विदिशा | शिवराज सिंह चौहान BJP | प्रतापभानु शर्मा CONG | 487128 |