इंदौर से मेडिकल चेकअप के बाद भोपाल लौटते वक्त हुआ निधन, साथ मे था 3 साल का बेटा
प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी देवास और सोनकच्छ के बीच तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रतिभा त्रिपाठी ( AIG Pratibha Tripathi ) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बेच की अधिकारी थीं। जानकारी के मुताबिक वे मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार्डियक अरेस्ट हुआ। प्रतिभा महिला सेल में पदस्थ थीं।
उल्लेखनीय है कि AIG Pratibha Tripathi को कोरोना हुआ था, तब से ही वह अधिकांश समय अस्वस्थ रहती थीं। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी के पति दिल्ली में डॉक्टर हैं।
साथ में मौजूद था तीन साल का बेटा
AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉक्टर शिशिर पंडित के अनुसार वे मेडिकल चेक अप के लिए शनिवार को इंदौर गई थीं। यहीं उनका ससुराल भी है। सोमवार की सुबह ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए इंदौर से निकली थीं। दंपति के साथ तीन साल का बच्चा भी साथ था। अचानक प्रतिभा की सोनकक्ष में तबीयत बिगड़ी। तत्काल उन्हें सोनकक्ष के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंद मिनटो बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात कही है।
संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

2020 से कोरोना के अक्सर रहने लगी थी अस्वस्थ
वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वॉइन की थी। वह भोपाल में महिला सेल की AIG थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उन्के स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेक अराने ने शनिवार को इंदौर गई थीं। ज्ञात हो कि AIG प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वह मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। उन्हें सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।