आज का पंचांग और राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय जानिए सब कुछ.. 08 जून 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज का पंचांग – Panchang

आज 08 जून, 2024 शनिवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, ज्येष्ठ ।

आज द्वितीया तिथि 03:55 PM तक उपरांत तृतीया । नक्षत्र आद्रा 07:42 PM तक उपरांत पुनर्वसु । गण्ड योग 06:27 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग । करण कौलव 03:56 PM तक, बाद तैतिल 03:45 AM तक, बाद गर । आज राहु काल का समय 09:00 AM – 10:40 AM है । आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM – 12:47 PM, अमृत काल–  09: 42 AM – 11:18 AM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 AM – 04:53 AM

सूर्योदय 05:41 AM सूर्यास्त 07:00 PM  चन्द्रोदय 06:55 AM  चन्द्रास्त 09:08 PM

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs

Daily Horoscope 08 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 8 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि में स्वग्रही मंगल चल रहे हैं। वृषभ राशि में स्वग्रही शुक्र, मित्र क्षेत्री बुध, सूर्य और गुरु एक साथ चल रहे हैं। मिथुन राशि में चंद्रमा। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, सिंह, तुला, कन्या, धनु वालों की खूब होगी कमाई, हरी वस्तु पास रखें।

मेष राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य भी बहुत सुधर चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र की बहुत अच्छी स्थिति है। एक शुभ समय में प्रवेश कर गए हैं आप। हरी वस्तु का दान करें और अच्छा होगा।

वृषभ राशि- कई तरह के ग्रह आपके घर में बैठे हैं, जो कुल मिलाकर के पॉजिटिव हैं। शुभता बढ़ रही है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल रहा है। धन का आवक बढ़ रहा है। बस निवेश करने से थोड़ा बचिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- नुकसान थम गया है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। उसमें भी सुधार दिख रहा है। प्रेम, संतान दूरी वाला। व्यापार अच्छा रहेगा। कुल  मिलाकर अभी बहुत स्मूथ समय नहीं है, लेकिन एक-दो दिन के लिए थोड़ा शुभ समय आ गया है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा कम महसूस करेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ हो गई है आपकी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग। पिता का पूरा साथ। सूर्य को जल देते रहें।

सिंह राशि- आय के नवीन मार्ग भी बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों, रास्तों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह-कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!