ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 07 जून, 2024 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, ज्येष्ठ । आज है ग्रीष्म ऋतू और चंद्र दर्शन ।
आज प्रतिपदा तिथि 04:45 PM तक उपरांत द्वितीया । नक्षत्र म्रृगशीर्षा 07:43 PM तक उपरांत आद्रा । शूल योग 08:04 PM तक, उसके बाद गण्ड योग । करण बव 04:45 PM तक, बाद बालव 04:16 AM तक, बाद कौलव । आज राहु काल का समय 10:40 AM – 12:20 PM है । आज 07:56 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:53 AM – 12:47 PM, अमृत काल– 11: 06 AM – 12:40 PM, ब्रह्म मुहूर्त- 04:04 AM – 04:52 AM
सूर्योदय 05:40 AM सूर्यास्त 07:00 PM चन्द्रोदय 05:56 AM चन्द्रास्त 08:11 PM
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
Daily Horoscope 07 June 2024 Aaj ka Rashifal: आज 7 जून को शुक्रवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि में मंगल। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु और सूर्योदय के समय चंद्रमा भी वृषभ राशि में हैं, तत्पश्चात चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में होगा। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, मिथुन समेत इन 3 राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ, मीन वालों के लिए दिन भारी, हरी वस्तु रखें पास।
मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- आर्थिक उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में अपनापन होगा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी जीवन में। झगड़ा मोल न लें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा रहेगा। आमदनी के नए- नए जरिया बनेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- शत्रुओं का समन होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।