ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग – Panchang
आज 12 मई, 2024 रविवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है। बैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, बैशाख । आज सूरदास जयंती है ।
आज पंचमी तिथि 02:04 AM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र आद्रा 10:26 AM तक उपरांत पुनर्वसु | धृति योग 08:33 AM तक, उसके बाद शूल योग | करण बव 01:58 PM तक, बाद बालव 02:04 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 05:11 PM – 06:48 PM है | आज 05:05 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा ।
शुभ काल : अभिजीत मुहूर्त – 11:51 AM – 12:44 PM, अमृत काल– None , ब्रह्म मुहूर्त- 04:10 AM – 04:58 AM
सूर्योदय 05:46 AM सूर्यास्त 06:48 PM चन्द्रोदय 09:11 AM चन्द्रास्त 11:20 PM
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

आज का राशिफल – Rashifal Zodiac signs
Daily Horoscope 12 May 2024 Aaj ka Rashifal: आज 12 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र। गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। मंगल और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज के राशिफल के अनुसार मेष, सिंह, धनु वालों का चमकेगा भाग्य, कुंभ, मीन वाले गृह कलह से बचें, हरी वस्तु रखें पास।
मेष राशि- व्यावसायिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम संतान का साथ। जीवनसाथी का सानिध्य। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- थोड़ा सा स्वास्थ्य नरम-गरम दिख रहा है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा रहेगा। प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। बस निवेश से बचें। हरी वस्तु पास रखें। काली जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वास्थ्य सही है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है, बस कुछ अधिकारियों से पंगेबाजी मत करिएगा और अपने बड़े बुजुर्गों से क्रोधित मत होइएगा। सूर्य को जल देते रहें शुभ होगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, थोड़ा सा मध्यम समय चल रहा है। बचकर पार करिए। एक आद दिन में थोड़ा सा सुधर जाएगा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बन रहे हैं। पुराने स्रोत से भी रूपए पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। नौकरी चाकरी वाले पेशा वाले उनके लिए अच्छा समय। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और साथ में प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे इन दिनों लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- गृह कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।