जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक चौकसे ने माना जनता जनार्दन का आभार
हरदा। जिला निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन के लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किए जा रहे सारे प्रयास सफल सिद्ध हुए, एक और जहां पुरे देश में मतदान प्रतिशत में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है तो दूसरी और मतदाताओं का रुझान मतदान को लेकर निराशाजनक देखा गया है, ऐसे में हरदा जिले ने एक और मिसाल कायम करते हुए 42 डिग्री की भीषण गर्मी के बाबजूद 71.43 प्रतिशत मतदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं।
लोकसभा निर्वाचन के लिये मंगलवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने जिले में शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं, जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया है। कलेक्टर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं के सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है।
संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..
Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

देखे कैसा रहा सुबह से शाम तक हरदा जिले का वोटिंग ट्रेंड :
हरदा जिले की दोनों विधानसभा हरदा और टिमरनी में मतदान के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया, हालांकि दोपहर में 1 बजे से 3 बजे के बीच मतदान प्रतिशत पर भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया, बहरहाल इसके बाबजूद प्रदेश में अन्य जिलों के मुकाबले हरदा जिला मतदान में अव्वल नजर आया, देखिए कैसा रहा सुबह से शाम तक हरदा जिले का मतदान प्रतिशत :
विधानसभा | सुबह 7 बजे | सुबह 11 बजे | दोप. 1 बजे | दोप. 3 बजे | शाम 5 बजे | शाम 7 बजे |
टिमरनी | 17.18% | 31.65% | 52.07% | 59.70% | 68.24% | 74.63% |
हरदा | 14.33% | 31.09% | 45.22% | 54.55% | 63.10% | 68.86% |
कुल मतदान प्रतिशत | 15.60% | 31.34% | 48.26% | 56.84% | 65.39% | 71.43% |
लोकसभा निर्वाचन के लिये 71.43 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा निर्वाचन के लिये मंगलवार को हरदा जिले में 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 74.63 प्रतिशत तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र में 68.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 77.39 प्रतिशत पुरूष तथा 71.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी प्रकार हरदा विधानसभा क्षेत्र में 72.55 प्रतिशत पुरूष तथा 64.94 प्रतिशत महिला तथा 85.71 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुल 430450 मतदाताओं में से 307454 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया
हरदा जिले में कुल 430450 मतदाताओं में से 307454 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें से 165904 पुरूष, 141544 महिला व 6 अन्य शामिल है। इनमें से टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 142800 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 74438 पुरूष तथा 66362 महिला शामिल है जबकि हरदा विधानसभा क्षेत्र में 164654 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 89466 पुरूष, 75182 महिला व 6 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है।
उल्लेखनीय है की हरदा जिले में कुल 430450 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 222096 पुरूष, 208347 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल थे। जिले की मतदाता सूची में 4296 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किये गये थे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता 2151, सेवा मतदाता 183 तथा 18-19 वर्ष की आयु के नव मतदाता 12170 हैं। हरदा विधानसभा में कुल 239104 मतदाता है, जिनमें 123322 पुरूष, 115775 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 191346 मतदाता है, जिनमें 98774 पुरूष तथा 92572 महिला मतदाता शामिल है।