मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा फेरबदल, मुकेश नायक बने अध्यक्ष, 22 नए प्रवक्ता नियुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक और केके मिश्रा को पीसीसी चीफ का मीडिया सलाहकार बनाया है। वहीं, 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ता बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनित किया है। इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्वर्श चौधरी, रीना बोरासी और अवनी बंसल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!