9 घायलों को किया इंदौर रेफर, अरविंदो अस्पताल में चल रहा है उपचार
उज्जैन। धुलेंडी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज तड़के भस्मारती के दौरान भड़की आग में घायल हर 9 लोगो को इंदौर रेफर किया गया है, वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे की न्यायिक जांच के अआदेश दिए है, घटना के दौरान गर्भगृह में मौजूद पांच पुजारी, 6 सेवकों समेट कुल 13 लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए थे। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। आग में झुलसे 9 पुजारी और सेवकों को इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।
कैसे हुई घटना, पूजन-आरती के दौरान भभकी आग
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने कहा कि भस्म आरती के दौरान जब पूजन-आरती चल रही थी, तब आग भभक गई। बाबा की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। महाकाल से प्रार्थना है कि सभी ठीक हो जाएं। घटना की जानकारी देते हुए एक घायल सेवक ने बताया की मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।
यह लोग हुए घायल
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
3 दिन में जांच रिपोर्ट सौपने के निर्देश
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए है। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
हादसे में घायल 9 लोग इंदौर रेफर

महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान झुलसे 13 पुजारियों और सेवादारों में से 9 को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पुजारियों की हालत ठीक है।
सीएम यादव पहुंचे इंदौर जाना घायलों का हाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर के जरिए भोपाल से इंदौर पहंचे और सीधे अरविंदो अस्पताल के रवाना हो गए, अस्पताल में उन्होंने महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे पुजारी और सेवादारों से मुलाकात कर हाल-चाल जाने और फिर डॉक्टरों से भी चर्चा कर उन्हें उचित और हर संभव इलाज करने के निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।