ज्योतिष डेस्क – हरदा
आज का पंचांग –
फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, फाल्गुन। आज है – होलाष्टक समाप्त, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत और होलिका दहन।
आज चतुर्दशी तिथि 09:55 AM तक उपरांत पूर्णिमा । नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 07:33 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी । गण्ड योग 08:34 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग । करण वणिज 09:55 AM तक, बाद विष्टि 11:13 PM तक, बाद बव । आज राहु काल का समय 04:59 PM – 06:30 PM है । आज 02:20 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा ।
तिथि – शुक्ल पक्ष चतुर्दशी – Mar 23 07:17 AM – Mar 24 09:55 AM; शुक्ल पक्ष पूर्णिमा – Mar 24 09:55 AM – Mar 25 12:30 PM
नक्षत्र – पूर्व फाल्गुनी – Mar 23 04:28 AM – Mar 24 07:33 AM ; उत्तर फाल्गुनी – Mar 24 07:34 AM – Mar 25 10:37 AM
सूर्योदय 6:25 AM ; सूर्यास्त 6:30 PM ; चन्द्रोदय 5:54 PM ; चन्द्रास्त 6:19 AM
आज का राशिफल –
24 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 12:03-12:51 तक रहेगा। राहुकाल 04:59-18:30 तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।
24 मार्च को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु मेष राशि में, सूर्योदय तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। सायं काल तक कन्या राशि में जाएंगे, जहां केतु के साथ संयोग करेंगे। शुक्र, मंगल, शनि कुंभ राशि में। सूर्य, बुध, राशि राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति दूरी वाली होगी। व्यापार मध्यम से उत्तम की तरफ चलेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का पास रखना उचित होगा। अच्छा होगा।
मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दीजिए। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। अभी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य भी मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- मन मस्तिष्क थोड़ा परेशानी में रहेगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मकर राशि की स्थिति थोड़ी मध्यम है। मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। कार्यों में विघ्न बाधा दिख रही है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पे और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पे ध्यान रखें। प्रेम, संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करें और काली वस्तु का दान करें शुभ होगा।