दूसरे स्थान पर लेबनान की सुंदरी; भारत की सिनी शेट्टी नहीं बना पाईं टॉप 4 में जगह
मुंबई। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीन जायटौन दूसरे स्थान पर रहीं। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शनिवार को यहां एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीन जायटौन दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। अट्ठाइस साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया। मुंबई में जन्मीं शेट्टी प्रतियोगिता के शीर्ष चार में जगह बनाने में असमर्थ रहीं। उन्हें 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है, जिसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। दुनिया के 112 देशों की प्रतियोगियों ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया।

उल्लेखनीय है मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता 28 साल बाद भारत में हुई। यह कार्यक्रम भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया गया था। सौंदर्य प्रतियोगिता में कृति सेनन, मानुषी छिल्लर, पूजा हेगड़े, हरभजन सिंह, रजत शर्मा, अमृता फड़नवीस, विनीत जैन, जूलिया मॉर्ले सीबीई और जमील सईदी जज थे। कार्यक्रम में मशहूर गायक शान, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस दी।

क्रिस्टीना पिस्जकोवा
क्रिस्टीना पिस्जकोवा एक छात्रा, स्वयंसेवी और अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं। 24 वर्षीय मॉडल के रूप में काम करते हुए क्रिस्टीना कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, क्रिस्टीना का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोलना था जहां उन्होंने स्वयंसेवा भी की। उन्हें ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाना पसंद है और उन्हें संगीत और कला का शौक है, यहां तक कि क्रिस्टीना ने एक कला अकादमी में नौ साल बिताए हैं।