आज का राशिफल – कैसा रहेगा आपका दिन, क्या है आज का उपाय देखिए सब कुछ.. 8 मार्च 2024

ज्योतिष डेस्क – हरदा

आज 8 मार्च, दिन शुक्रवार का दिन है, आज पुरे भारतवर्ष में शिवरात्रि का उत्सव मनाया जायेगा, आज का यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। वृषभ, वृश्चिक, धनु, मकर ,मीन वालों के लिए इससे बढ़िया दिन नहीं, भाग्य साथ देगा, कुंभ हरी वस्तु पास रखें आज की ग्रहों की स्थिति अनुसार गुरु मेष राशि में, केतु कन्या राशि में,  मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग बना हुआ है, जहां मंगल उच्च के हैं और चंद्रमा भी वहां विराजमान हैं मकर राशि में। सूर्य, शुक्र और शनि कुंभ राशि में।  बुध और राहु एक साथ हो चुके हैं मीन राशि में, जहां बुध नीच के होते हैं। 

मेष राशि- अनाप-शनाप खर्चें होंगे, लेकिन व्यावसायिक सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा,लेकिन थोड़ा न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम भी होगी। व्यापार, संतान, प्रेम सब सही रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। 

कर्क राशि- प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य में सुधार। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय। एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शावाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- मन भावुक बना रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। खासकर भवन और भूमि का। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक स्थिति बहुत सुदृढ़ है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक लाभ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी और कुटुंब में वृद्धि। लाल वस्तु को पास रखना शुभ होगा। 

मकर राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। रौब और रुआब आप के अंदर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का त्याग करें। 

मीन राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। नसों की समस्या या त्वचा की समस्या हो सकती है, ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!