खिरकिया। नगर के गायक और संगीतकार सलिल साकल्ले ने दूरदर्शन छत्तीसगढ पर रात्रि 8 बजे अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम ‘अपने मेहमान’ में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित सलिल साकल्ले के द्वारा दूरदर्शन जगदलपुर छत्तीसगढ़ के लिए विशेष कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई थी। उनके इस साक्षात्कार में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्यों और मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा से संबंधित जानकारी साझा की गई। इस दौरान साकल्ले द्वारा दूरदर्शन पर मां नर्मदा परिक्रमा का महत्व बताया। साथ ही परिक्रमावासियों की सेवा करने वालों को साधुवाद दिया। पूर्व में भी छत्तीसगढ़ दूरदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय संतूर वादक डॉ चंदन कुमार के साथ संगत के लिए अनुबंधित किया गया था।