इंदौर। बीएसएफ कैंपस के कुएं में सोमवार को एक ट्रेनी आरक्षक का शव में मिला। कुएं में पानी था। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी अनुसार वह विगत 16 फरवरी से लापता था। बीएसएफ ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एरोड्रम थाने में भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सुभाष साहो निवासी हजारीबाग (झारखंड) है। वह कई दिनों से लापता था, इसके बाद से ही उसकी खोजबीन की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद कुछ जवानों ने उसका शव कुएं में देखा तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद शव को बाहर निकला गया। मृतक आरक्षक के पद पर ट्रेनिंग पर आया हुआ था। फिलहाल मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। सुभाष बीएसएफ ट्रेंनिग कैंपस में 14 हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहा था। जब उसका शव बाहर निकाला गया तो सुभाष के कपड़ो में पर्स और अन्य सामान भी नहीं था। इसके चलते यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि यह आत्महत्या भी हो सकती है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।