हरदा – महिला मोर्चा की टीम एवं संगठन टीम ने शक्ति वंदन कार्यक्रम अंतर्गत “रैली का आयोजन किया

हरदा। जिला मुख्यालय पर शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत दुसरे दिन मंगलवार को नगर में रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल  द्वारा विभिन्न महिला स्वावलंबन की योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी।

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा  ने महिला शक्ति का वंदन अभिनंदन करते हुए महिलाओं को भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में बताया, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने समस्त महिलाओं को आत्मनिर्भर होने एवं अपने परिवार को उन्नति की ओर अग्रसर करने हेतु प्रेरित किया।  रैली का स्थानीय मिडिल स्कुल ग्राउंड से आरम्भ होकर विवेकानंद परिसर से होते हुए कमल कुंज पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।

 कार्यक्रम में राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, भारती राजू कमेडिया अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, देवी सिंह सांखला महामंत्री, सिद्धार्थ पचौरी महामंत्री, नितेश बादर, दर्शन सिंह गहलोत उपाध्यक्ष जिला पंचायत, लोकेश राव मराठा जिला मंत्री , कन्हैया लाल कुशवाह, बसंत राजपूत, अनीता अग्रवाल, योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोत, माया पारे, अभिलाषा जोशी, मोनिका सोनी, रेखा लूनिया, पुष्पा शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!