हरदा: चली धूल भरी आंधी, तापमान गिरने से मिली राहत

हरदा। गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को बुधवार शाम चली धूलभरी आंधी के बाद तापमान में आई गिरावट से जहां राहत मिली, वही तेज हवा के चलते ही विधुत विभाग की कटौती से परेशान भी होना पड़ा। 

बुधवार शाम चली धूलभरी आंधी और बादल छाने के बाद तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पर हवाओं के चलते ही विधुत विभाग के द्वारा विधुत प्रवाह बंद कर दिया, जिसके चलते लोग परेशान होते रहे।

संवाद 24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन आया है। 24 घंटे तक मौसम में यथा स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है और इसका प्रभाव भी अधिक समय तक नहीं रहेगा। यानी जिलेवासियों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!