हरदा। विगत दिनों जिला मुख्यालय पर हुए फटाका फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद जिले के आला अफसरों कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बुधवार देर शाम दोनों ही अधिकारियों का हरदा से भोपाल तबादला कर दिया गया था।
आदित्य सिंह होंगे हरदा के नए कलेक्टर
गुरुवार को जारी आदेश में 2014 बैच के आदित्य सिंह को हरदा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपसचिव पद पर थे।
चौकसे होंगे नए पुलिस कप्तान
भापुसे 2018 बैच के अभिनव चौकसे हरदा जिले के नए पुलिस कप्तान नियुक्त किए गए है , उल्लेखनीय है कि चौकसे वर्तमान में प्रदेश के राज्यपाल के परिसहाय थे।