सागर : सूदखोरों से परेशान होकर फंदे पर झूले दंपती, धमकाने वाले तीन सूदखोर गिरफ्तार

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा स्थित मकान में पति-पत्नी ने सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 3 मई को केसली नई पानी टंकी निवासी रामविशाल शुक्ला और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला ने सिरोंजा स्थित अपने पुराने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने दंपती का शव बरामद कर मर्ग कायम किया था।

मृतक रामकिशोर के पर्स में मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगों द्वारा पैसे के लिए उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच के बाद ज्ञात हुआ की योगेंद्र सिह पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा के द्वारा रामविशाल से 10 प्रतिशत की ब्याज दर से पैसा लिया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

महेंद्र पिता भगवान सिंह ग्राम सिरोंजा के द्वारा मृतक से प्लाट के नाम पर कमीशन लिया गया। इसी कारण मृतक एवं मृतका दोनों को परेशान किया गया। राजाराम गौड शिक्षक जामघाट द्वारा मृतक को उधार पैसे दिये गए थे, जो दो माह से उन्हें परेशान कर रहा था। इस कारण मृतक रामविशाल शुक्ला एवं उसकी पत्नी वंदना शुक्ला को योगेंद्र, महेंद्र एवं राजाराम गौड के द्वारा लगातार पैसो की मांग को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित किया गया। जिसके बाद रामविशाल और वंदना ने आत्महत्या कर ली।

सिविल लाइन पुलिस ने योगेंद्र पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा, महेंद्र पिता भगवान सिह ग्राम सिरोंजा, राजाराम गौड निवासी जामघाट पर धारा 306,506,34 के तहत मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रहली के जामघाट निवासी राजाराम गौंड शासकीय शिक्षक है। राजाराम ने ही रामविशाल का सिरोंजा वाला मकान खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!