लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में 60% से ज्यादा मतदान

Loksabha Election 2024 Phase 1 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 16 करोड़ लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। पहले चरण में 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। जिन प्रमुख राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। सीटों के लिहाज से यह लोकसभा चुनाव 2024 का सबसे बड़ा चरण है।

Loksabha Election 2024: शाम 6 बजे लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। 21 राज्यों में 102 सीटों पर पहले चरण में मतदान कराया गया है। पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं हैं । इन सीटों पर कुल 16.63 करोड़ मतदाताओं को कुल 1625 प्रत्याशियों के बीच चुनाव करना था। निर्वाचन आयोग से शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में त्रिपुरा में वोट डालने वाले मतदाताओं का अनुपात सर्वाधिक 80.06 प्रतिशत रहा, जबकि बिहार में सबसे कम 47.74 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने निकले। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा की एक सीट पर 80.06 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर 77.57 प्रतिशत, मणिपुर में दो सीटों पर 67.66 प्रतिशत, मेघालय में दो सीटों पर 69.91प्रतिशत और असम में पांच सीटों पर 71.46 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पुड्डुचेरी में एक सीट पर 72.84 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर 65.08 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में छह सीट पर 63.25 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में दो सीट पर 65.79 प्रतिशत, सिक्किम में एक सीट पर 68.06 प्रतिशत, नागालैंड में एक सीट पर 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

संवाद

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर हुआ 63.25 प्रतिशत मतदान, छिंदवाडा में सबसे अधिक तो सीधी में सबसे कम मतदान  

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर कुल 63.25% मतदान हुआ इनमे सबसे अधिक मतदान प्रतिशत प्रदेश की छिंदवाडा लोकसभा सिट पर दर्ज किया गया। यहां 73.85 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, वही अगर सबसे कम मताधिकार की बात की जाए तो सीधी लोकसभा सिट पर सबसे कम 51.24 प्रतिशत लोगो ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  

मप्र की 6 सीटों पर इतना हुआ मतदान

  • बालाघाट – 71.08
  • छिंदवाड़ा – 73.85
  • सीधी – 51.24
  • शहडोल – 59.91
  • मंडला – 68.31
  • जबलपुर – 56.74

पहले चरण के मतदान में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के आठ सदस्यों समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल की चुनावी किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया हैं।इनके अलावा तीन पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस दौर में चुनाव मैदान में हैं। आइए देखते हैं कि इस दौर में कौन-कौन से प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।

  • नितिन गडकरी : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
  • किरण रिजिजू : केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री किरण रिजिजू चुनाव अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं।
  • सर्बानंद सोनेवाल : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
  • डॉक्टर संजीव बालियान : नरेंद्र मोदी सरकार में मत्स्य, पशु चिकित्सा और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
  • डॉक्टर जितेंद्र सिंह : प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर-कठुआ-डोडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • भूपेंद्र यादव : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
  • अर्जुन राम मेघवाल : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • बिप्लब कुमार देब : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहां उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से हैं।
  • ए राजा : तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट से डीएमके के ए राजा चुनाव मैदान में हैं। वो कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए-2 सरकार में मंत्री रह चुके हैं। द्रमुक सांसद राजा का मुकाबला केंद्रीय मत्स्य, पशु चिकित्सा और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन से है।
  • कीर्ति चिदंबरम : तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर कीर्ति चिदंबरम चुनाव मैदान में हैं। वो कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं।
  • अन्नामलाई : तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां उनका मुकाबला डीएमके नेता गणपति पी राजकुमार और एआईएडीएमके के सिंगाई रामचंद्रन से है।
  • तमिलिसाई सौंदर्यराजन : पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।
  • गौरव गोगोई : कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम की जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया है। वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं।
  • जतिन प्रसाद : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने निवर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
  • नकुल नाथ : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • इमरान मसूद : कांग्रेस नेता इमरान मसूद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर कांटे की लड़ाई है।

बंगाल में हिंसा, दर्ज हुईं शिकायतें

पश्चिम बंगाल में कूचबिहार सीट पर हिंसा के कारण मतदान प्रभावित हुआ। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। हिंसा प्रभावित मणिपुर में करीब 45.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मणिपुर में भी हुआ विवाद, जवान घायल

इनर मणिपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले थोंगजु विधानसभा क्षेत्र में स्थानीयों और अज्ञात व्यक्तियों के बीच वाद-विवाद हो गया। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 58.14 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!