नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मध्य क्षेत्र व मालवा प्रांत को लेकर कई फैसले लिए गए है। अब तक मध्य क्षेत्र के आरएसएस प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक विस्पुते को अखिल भारतीय सह बौदि्धक प्रमुख बनाया गया है। वही मध्य क्षेत्र के नए प्रचारक की घोषणा भी की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मालवा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करते हुए स्वप्निल कुलकर्णी को मध्य क्षेत्र का नया प्रचारक नियुक्त किया है जबकि राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे। मालवा प्रांत के वर्तमान प्रचारक बलिराम को अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाया गया है। इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता अब मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक बने है। इसके अलावा वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए है।