हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का आज सुबह निधन हो गया। रामोजी राव ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके कार्यालय पर ले जाया गया है, जहां परिवार, मित्र और प्रशंसक उनको अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामोजी राव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत देश विदेश के दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें याद किया है।
ईनाडु ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में विगत 5 जून को भर्ती कराया गया था जहाँ शनिवार सुबह 4:50 बजे उनका निधन हो गया। राव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश के नेता अभिनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। जानकारी के मुताबिक रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके कार्यालय पर लाया गया है, जहां परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।