हरदा। सोमवार को नगर से लगभग 48 तीर्थयात्रियो का जत्था रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ है, ये यात्री रामेश्वरम में आयोजित होने वाली 7 दिवसीय कथा महोत्सव में सम्मिलित होंगे।
संस्था के सहयोगी हेमंत मोराने ने बताया की सेवक दास जी महाराज वृन्दावन धाम वालो के पावन सानिध्य में सत्संग यात्रा महोत्सव का आयोजन 14 से 16 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने हरदा एवं अन्य जगह से 48 तीर्थयात्रियों का दल इटारसी रेलवे स्टेशन से मदुरै के लिए रवाना हुआ है।
सदा साधु सेवारत श्री सेवक दास जी महाराज के द्वारा यह दिव्य अध्यात्म यात्रा का आयोजन सभी भक्त जन मानस के लिए किया गया। दस दिवसीय यात्रा में रामेश्वरम धाम के विभिन्न तीर्थ स्थलों से होती हुई इंदौर मे विश्राम लेगी। जिसमे सभी भक्त जनों को भगवान श्री रामेश्वर प्रभु के दर्शनों के साथ ही मदुरै कन्याकुमारी क्षेत्र के समस्त तीर्थ क्षेत्र स्थलों के दर्शन करवाये जायेगे। जिसमे 7 दिवसीय कथा महोत्सव का आयोजन रामेश्वर धाम में किया जावेगा।
यात्रा में हरदा शहर के सम्मिलित होने वाले सभी बुजुर्ग, महिलाओं भक्तों का पुष्पमाला, तिलक लगाकर, माला पहनकर स्वागत किया गया। जिसमे कैलाशचंद्र मोराने, दीपक सुगंधी, संतोष मोराने, मंजू सेवारिक, घासीराम सेवारिक, नरेश वाघे, महेश सेवारिक, मनोहर मोराने, श्याम देवराय, पदमा, मनोरमा सभी यात्रियों को यात्रा पर रवाना किया गया।