हरदा।कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले में वर्ष 2024 के लिये पूर्व में घोषित किये गये तीन स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित अधिसूचना अनुसार 1 नवम्बर शुक्रवार दीपावली के दूसरे दिन का अवकाश निरस्त करते हुए अब 30 मार्च 2024 शनिवार को रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त मंगलवार को भुजरिया पर्व तथा 11 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी/महानवमी का स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण हरदा जिले के लिये पूर्व से घोषित किया गया है। ये अवकाश बैंक एवं कोषालयों पर लागू नहीं होंगे।