मुंबई में आंधी-तूफान और बारिश बनी आफत, होर्डिंग गिरने से 35 घायल, ऑटोरिक्शा पर गिरा पेड़, देखें तबाही के वीडियो..

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर के पास होर्डिंग गिर गया। जिससे 35 लोग घायल हो गए।

मुंबई। मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। शहर में दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था।

मुंबई में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बादल बरसे

मुंबई के बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव में भारी बारिश की जानकारी मिली है। वहीं, नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती की शिकायत दर्ज की गई। मौसम में हुए बदलाव से मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार घंटों तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बरसात की भविष्यवाणी की है।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल

वहीं, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर के पास पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एक होर्डिंग गिर गया। जिससे 35 लोग घायल हो गए। बीएमसी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य जारी है। होर्डिंग गिरने की घटने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना लोकसभा अभियान और मुलुंड इलाके में सार्वजनिक बैठक रद्द कर दी है।

जोगेश्वरी में ऑटोरिक्शा पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे कई लोग

जोगेश्वरी मेघवाड़ी नाका इलाके में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़ गया। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

संवाद24 की खबरों के लिए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे, फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें..

Follow the संवाद 24 channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaE8doLBPzjdzNPorg3V

पुणे में लगातार चौथे दिन तेज बारिश

वही पिछले तीन दिन से पुणे में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी हैं, रविवार दोपहर 4 बजे के बाद चली तेज आंधी और बारिश के बाद सोमवार को भी तेज बारिश के चलते पुणे में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई हैं।   

गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश

इधर, गुजरात में भी मौसम ने करवट बदली है। छह जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अमरेली, भावनगर, बोटाद, बनासकांठा, वलसाड और डांग में बरसात हुई। आईएमडी के अनुसार, 16 मई तक गुजरात के कुछ शहरों में बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!