महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में थे भर्ती

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुधवार को यहां पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि जोशी गंभीर रूप से बीमार थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा।

जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। मनोहर जोशी सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे। शुरुआती दिनों में वह आरएसएस से जुड़े थे और उसके बाद राजनीतिक करियर शिवसेना के साथ शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!