मप्र – पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला, समेत अन्य नेताओं ने थामा भाजपा का दामन। देखे VIDEO..

पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, एनएसयूआए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा, अर्जुन पलिया, डॉ आलोक चंसोरिया भी पहुंचे भाजपा कार्यालय।

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस को बहुत बड़ा आघात लगा है, गत विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा दोनों बाहें फैलाकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं के लिए पलक पावडे बिछा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा आघात देने जा रही है। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ अन्य नेता भाजपा का दामन थाम लिया हैं। इनमें एक बड़ा नाम मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी का है। दूसरे नेता गजेंद्र सिंह हैं, जो धार से सांसद रहे हैं। आज सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे है। इसके अलावा इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, एनएसयूआए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा, अर्जुन पलिया, डॉ आलोक चंसोरिया भी भाजपा के दफ्तर में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद हैं।

देश से कांग्रेस खत्म होने की कगार पर – शिवराज

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कार्यालय के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। अब राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!