लोकसभा चुनाव से पहले पहले मध्य प्रदेश सरकार का एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । हरदा डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे को बनाया गया मुख्यमंत्री का कर्तव्यस्थ अधिकारी।
भोपाल।लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मप्र में 66 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दो सूचियां जारी की है जिसमें 66 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आईएएस संदीप सोनी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रशासक पद से हटाकर निवाड़ी का अपर कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस सविता झानिया को पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण आयोग में उपसंचालक बनाया गया है। नरोत्तम भार्गव को संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है, वही हरदा डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे को मुख्यमंत्री का कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।


