मध्यप्रदेश –  चुनाव की आहट होते ही ..तड़के बदले गए 37 IPS अफसर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर   .. देखे सूची

भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा की आहट की धमक मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार ने आनन फानन में प्रदेश के 37 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले की घोषणा करते हुए बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 37 सीनियर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के भी कुछ अधिकारियों के तबादले हुए हैं। दरअसल, 16 मार्च को होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस की पूर्व सुचना के आधार पर और लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के पहले सरकार अपने तरीके प्रशासनिक जमघट की तैयारियों में जुट गई है। गुना और शहडोल समेत कई जिलों के कलेक्टर के तबादले हुए हैं। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी पी नरहरि को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।

 2006 बैच के आईएएस अधिकारी बाबू सिंह जामोद को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी माल सिंह भयड़िया को प्रबंध संचालक एमपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्टर बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई। इसमें कुल 16 अधिकारियों के नाम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!